Live

PARIS OLYMPIC 2024

भारत की झोली में गिरा दूसरा मेडल, मनु भाकर-सरबजोत सिंह का धमाका, जीता ब्रॉन्ज मेडल

P
Prasoon Pandeyलेखक

PARIS OLYMPIC 2024 :पेरिस ओलंपिक से भारत के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है कि मनु भाकर ने एकबार फिर कमाल कर दिया है और सरबजोत सिंह के साथ मिलकर भारत को पेरिस ओलंपिक का दूसरा मेडल दिला दिया है। इस भारतीय जोड़ी ने 10 मीटर पिस्टल मिक्स्ड टीम में साउथ कोरिया की जोड़ी को हराकर भारत की झोली में यह मेडल डाला।

आपको बता दें कि इससे पहले मनु भाकर ने ही पेरिस में भारत को पहला मेडल दिलाया था। उन्होंने महिला 10 मीटर एयर पिस्टल फाइनल में ब्रॉन्ज जीता था। मनु भाकर ने दूसरा ब्रॉन्ज जीतने के साथ ही इतिहास भी रच दिया है। वह एक ही ओलंपिक सीजन में दो मेडल जीतने वाली पहली भारतीय एथलीट बन गई हैं।

अब मेडल टैली में भारत के नाम दो मेडल हो गये हैं। दोनों मेडल में मनु भाकर की सहभागिता रही है। दोनों ने इस कांटेदार मुकाबले को 16-10 से यह मैच जीता। मनु भाकर एक ही ओलंप‍िक में दो मेडल जीतने वाली पहली ख‍िलाड़ी बन गईं। इससे पहले मनु ने पेरिस ओलंपिक में 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में कांस्य पदक जीता था, यह मेडल जीतने वाली पहली भारतीय निशानेबाज बन गईं। मनु ने फाइनल में कुल 221.7 अंक जुटाए थे। भारत का मौजूदा पेरिस ओलंपिक में यह पहला मेडल था। साथ ही ओलंपिक के इतिहास में भारत का यह शूटिंग में पांचवां मेडल रहा लेक‍िन आज मनु ने एक और मेडल द‍िलाकर खुद तो दूसरा मेडल जीतकर इत‍िहास रचा। वहीं, उन्होंने शूटिंग में अब कुल मेडल की संख्या छह कर दी।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें