Bihar Politics : सिसरो अस्पताल के प्रख्यात चिकित्सक डॉ. महेश कुमार ने ली जेडीयू की सदस्यता, CM नीतीश की नीतियों से हुए प्रभावित

PATNA :रविवार को बिहार प्रदेश जनता दल (यू) कार्यालय में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने सिसरो अस्पताल के प्रख्यात चिकित्सक डॉ. महेश कुमार को जद(यू) की प्राथमिक सदस्यता दिलाई।
इस मौके पर विधान पार्षद सह राष्ट्रीय महासचिव जनाब अफाक अहमद, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, पूर्व विधायक जनाब मुजाहिद आलम, प्रदेश महासचिव वासुदेव कुशवाहा मौजूद रहे।
इस दौरान उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि डॉ. महेश कुमार का चिकित्सा के क्षेत्र में अनुकरणीय योगदान रहा है। पूरे प्रदेश में उनसे चिकित्सीय लाभ लेने वालों की बहुत बड़ी तादाद है। पार्टी के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नीतियों एवं विकासकार्यों में विश्वास जताते हुए उन्होंने जद(यू) की प्राथमिक सदस्यता ली है। हमें पूर्ण विश्वास है कि डॉ. महेश कुमार के आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी और आने वाले दिनों में पार्टी को फायदा होगा।