रांची में छात्रों की हुंकार : आंसू गैस,लाठीचार्च के बावजूद विधानसभा के गेट नंबर-1 तक पहुंचे प्रदर्शनकारी
रांची: विधानसभा घेराव करने पहुंचे आंदोलनकारी छात्रों ने सरकार के खिलाफ आर-पार की लड़ाई छेड़ दी है. सभी बैरिकेडिंग को तोड़ते हुए उग्र छात्रों ने विधानसभा के मेन गेट तक पहुंच चुके हैं. विधानसभा के गेट नंबर-1 पर सभी छात्र डटे हुए हैं. छात्र नेता देवेंद्र महतो भी एंबुलेंस से विधानसभा पहुंचे गए है. अब विधानसभा के अंदर घुसने की तैयारी है. वहीं, छात्रों से प्रशासन लगातार अपील कर रहा. आंदोलनकारी छात्रों ने जेपीएससी-जेएसएससी सीजीएल की परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबजी कर रही. छात्रों का साफ कहना है कि आंदोलन के आगे सरकार को झुकना होगा. तमाम छात्र डटे हुए है.
झारखंड विधानसभा के बाहर आज का नज़ारा पूरी तरह से रणक्षेत्र में तब्दील हो गया है. अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हजारों की संख्या में आखिरकार विधानसभा के गेट नंबर-1 तक पहुंच गए. पुलिस की ओर से छात्रों को वापस लौटने की अपील लगातर की जा रही है. झारखंड विधानसभा गेट के बाहर स्थिति तनावपूर्ण हो गई. आंसू गैस,लाठीचार्च के बावजूद छात्रों ने हिम्मत नहीं तोड़ा.