Hindi News / कल्पना सोरेन हुई शामिल, कहा- बीमारी आने पर डॉक्टर के पास जाएं,...

रांची में ब्रेस्ट कैंसर उन्मूलन को लेकर कार्यक्रम : कल्पना सोरेन हुई शामिल, कहा- बीमारी आने पर डॉक्टर के पास जाएं, छिपाएं नहीं

Edited By:  |
Reported By:
ranchi mai breast canser unmulan ko lekar karyakram

रांची : राजधानी रांची में स्तन कैंसर के बढ़ते खतरों से निजात पाने के लिए जागरुकता सम्मेलन आयोजित किया गया. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की पत्नी सह गांडेय विधायक सह कल्पना सोरेन शामिल हुई.

ब्रेस्ट कैंसर उन्मूलन को लेकर आयोजित कार्यक्रम में विधायक कल्पना सोरेन ने कहा कि ब्रेस्ट कैंसर पर लोग खुलकर बात नहीं करते हैं. उन्होंने महिलाओं से कहा कि बीमारी आने पर डॉक्टर के पास जाएं. बीमारी को छिपाए नहीं. ये बीमारी पीड़ादायक है. वहीं उन्होंने कहा कि जब भी कोई महिला किसी बीमारी से गुजरती है तो पूरा परिवार परेशानी से गुजर रहा होता है. इसलिए पूरे परिवार को साथ मिलकर मरीजों की सहायता करनी चाहिए. विधायक कल्पना सोरेन ने कहा महिलाओं को समझना होगा. क्योंकि शरीर आपकी है. उसकी देखभाल भी आपको ही करना है. इस मौके पर ब्रेस्ट कैंसर के सरवाइवरों को विधायक कल्पना सोरेन ने मंच पर सम्मानित किया. कहा ये हमारे वारियर हैं इनसे सीखने की जरूरत है. इनसे हौसला बढ़ता है. लोग मुखर होकर बात करें. शरीर में तकलीफ है तो उसका उपचार जरूर करना चाहिए. शरीर स्वस्थ रहेगा तभी आप परिवार, राज्य और समाज व देश का विकास कर पाएंगे.

बता दें कि झारखंड समेत भारत में स्तन कैंसर के मामले जिस रफ्तार से बढ़ रहे हैं, उसने स्वास्थ्य विशेषज्ञों की नींद उड़ा दी है. इस मामले कुछ विशेषज्ञ चिकित्सकों का साफ कहना है कि अब समय आ गया है जब मरीजों को केवल इलाज ही नहीं, बल्कि‘मल्टीडिसिप्लिनरी’यानि बहु-विषयक चिकित्सा सुविधा मिलनी चाहिए.

इस संबंध में डॉ.नम्रता महांसारिया ने भावुक अपील करते हुए कहा कि,“समाज में जागरुकता की कमी के कारण महिलाएं अक्सर आखिरी स्टेज में अस्पताल पहुंचती हैं. हमें इस सोच को बदलना होगा.”

अब कल्पना सोरेन जैसी प्रभावशाली शख्सियत इस तरह के मंच पर आई तो इसका संदेश सीधा घर-घर तक पहुंचेगी. इस जागरुकता सम्मेलन से झारखंड के सरकारी और निजी अस्पतालों में ब्रेस्ट कैंसर के इलाज में प्रोटोकॉल को और बेहतर बनाएगा. आमलोगों के लिए इसका सीधा लाभ होगा. लोगों को अब अत्याधुनिक इलाज और परामर्श के लिए बड़े महानगरों की ओर नहीं जाना पड़ेगा.