Hindi News / सरना पूजा समिति ने सीएम हेमंत सोरेन को सरहुल महोत्सव में शामिल होने...

रांची : सरना पूजा समिति ने सीएम हेमंत सोरेन को सरहुल महोत्सव में शामिल होने का दिया निमंत्रण

Edited By:  |
ranchi

रांची:झारखंड के लोक आस्था और प्रकृति के पावन पर्व 'सरहुल' को लेकर राजधानी में उत्साह का माहौल है. 21 मार्च को राज्यभर में सरहुल पर्व मनाया जाएगा.कांके स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में सीएम हेमंत सोरेन से आज सरना पूजा समिति, डहूटोली, हातमा के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की. इस मौके पर प्रतिनिधिमंडल ने हेमंत सोरेन को प्रकृति पर्व सरहुल के अवसर पर 21 मार्च 2026 को आयोजित होने वाले सरहुल पूजा महोत्सव में शामिल होने के लिए आमंत्रण पत्र दिया.

इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री को प्रकृति पर्व सरहुल के मौके पर 21 मार्च 2026 को आयोजित होने वाले पारंपरिक सरहुल पूजा महोत्सव में शामिल होने के लिए आमंत्रण पत्र दिया. मुख्यमंत्री ने इस आमंत्रण को सहर्ष स्वीकार किया और राज्यवासियों को प्रकृति पर्व की अग्रिम शुभकामनाएं भी दीं.

मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वालों में समिति के अध्यक्ष विश्वास उरांव, कमल मुंडा, रोहन कच्छप, आशुतोष गोस्वामी, सुधीर मिंज और बसंत टोप्पो शामिल थे.