रांची : आदिवासी समाज के प्रमुख पर्व सरहुल को लेकर तैयारी तेज,अलर्ट मोड पर प्रशासन

Edited By:  |
ranchi

रांची: राजधानी रांची में आदिवासी समाज का प्रमुख त्योहार सरहुल को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं. त्योहार को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन और पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड में नजर आ रहे हैं. राजधानी रांची में सरहुल पर्व को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं. इसी कड़ी में डीसी मंजूनाथ भजन्त्री और एसएसपी राकेश रंजन सहित जिला प्रशासन और पुलिस के कई अधिकारी शहर के विभिन्न अखाड़ों और सरना स्थलों का निरीक्षण करने पहुंचे.

डीसी ने सरना स्थल कालिया जायजा

रांची डीसी ने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बांधगाड़ी और सिरमटोली सरना स्थल का जायजा लिया. इस दौरान साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक मैनेजमेंट और श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर विस्तार से चर्चा की गई. सरहुल जुलूस और पूजा के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था न हो, इसे लेकर प्रशासन ने अभी से ही तैयारी शुरू कर दी है.

पर्व को सुव्यवस्थित बनाने पर जोर

वहीं, सरना समाज के लोगों ने भी जिला प्रशासन और पुलिस को कई सुझाव दिए हैं, ताकि पर्व को बेहतर और व्यवस्थित तरीके से मनाया जा सके. साथ ही सुरक्षा में भी किसी तरह की चूक ना हो सके.