Live

Raid

रामगढ़ में IT की टीम आरसी रूंगटा के दफ्तर समेत तीन प्लांट में कर रही छापेमारी

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

रामगढ़ : बड़ी खबर रामगढ़ से जहां जिले में आरसी रूंगटा के कार्यालय समेत तीन प्लांट में पिछले कई घंटों से इनकम टैक्स की छापेमारी चल रही है. आईटी अधिकारी सभी कागजातों की जांच पड़ताल कर रही है.


बता दें कि आयकर विभाग की टीम आरसी रूंगटा के थाना चौक स्थित कार्यालय के साथ साथ तीन प्लांट आलोक स्टील,मां छिन्नमस्तिके और झारखंड इस्पात में भी छापेमारी कर रही है. पिछले तीन घंटों से यह छापेमारी जारी है. छापेमारी दल में शामिल अधिकारियों ने मीडिया से दूरी बना रखी है. इसलिए अब तक इन अधिकारियों को छापेमारी में क्या कुछ मिला है इस विषय में कोई जानकारी नहीं है.


इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें