पटना से बड़ी सियासी मांग : सीएम नीतीश के बेटे निशांत कुमार को राज्यसभा भेजने की उठी आवाज

Edited By:  |
patna se badi siyasi mang

पटना: राजधानी से इस वक्त की बड़ी राजनीतिक खबर सामने आ रही है. बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद जमा खान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को राज्यसभा भेजे जाने की मांग की है.

मंत्री जमा खान ने कहा है कि 5 मार्च को निशांत कुमार के सक्रिय राजनीति में आने की तारीख तय की गई है. उन्होंने यह भी कहा है कि नीतीश कुमार ने कभी अपने बेटे को राजनीति में आगे लाने की कोशिश नहीं की.लेकिन अब यह पार्टी कार्यकर्ताओं और बिहार की जनता की मांग बन चुकी है.

जमा खान ने साफ तौर पर कहा कि निशांत कुमार पढ़े-लिखे युवा हैं और अगर उन्हें राज्यसभा भेजा जाता है तो इससे युवाओं में उत्साह बढ़ेगा. उनके अनुसार,निशांत कुमार मुख्यमंत्री की परछाई की तरह हैं और बिहार के विकास में उनकी अहम भूमिका हो सकती है.

राजनीतिक गलियारों में इस बयान के बाद हलचल तेज हो गई है और अब सबकी नजर 5 मार्च पर टिकी है.

पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट--