पटना पुलिस को मिली सफलता : ज्वेलर्स लूटकांड में शामिल पांच अपराधी गिरफ्तार,जेवर हथियार और बाइक बरामद
Edited By:
|
Updated :22 Apr, 2026, 04:30 PM(IST)
पटना: जिला प्रशासन को 19 अप्रैल को रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र में स्थित लक्ष्मी ज्वेलर्समें हुई लूटकांड में बड़ी सफलता हाथ लगी है. वारदात में संलिप्त पांच अपराधियों को पुलिस ने दबोच लिया है. इस घटना में कुल आठ अपराधी शामिल थे. जिनमें से अब भी तीन फरार बताए जा रहे हैं. लूट की सारे ज्वेलर्स भी पुलिस ने बरामद कर लिया है. घटना में प्रयुक्त हथियार और बाइक भी पुलिस ने जब्त किया है.
बता दें कि बीजे तीन दिन पहले राजधानी में ज्वेलर्स दुकान को बाइकसवार अपराधियों ने निशाना बनाया था. लाखों का जेवरात लेकर फरार हो गया था, पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की. फरार अपराघियों की तलाश जारी है.