पटना में धू-धू कर जली कई गाड़ियां
सड़क पर मची अफरा-तफरी, मौके पर पहुंची दमकल की कई गाड़ियां
पटना : इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आ रही है राजधानी पटना से जहां अचानक ही कई गाड़ियां धू-धू कर जल उठी। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों के बीच अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर दमकल की कई गाड़ियां आग पर काबू पाने के प्रयास में जुट गई।
मामला सचिवालय थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है जहां आर ब्लॉक और अटल पथ के पास पुलिस के द्वारा जब्त कर राखी गई कई गाड़ियां अचानक ही धू-धू कर जल उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों के बीच अफरा तफरी मच गई। इस दौरान सड़क पर यातायात पूरी तरह से ठप हो गया।
वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल की कई गाड़ियों ने भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग किस वजह से लगी इसी जानकारी फ़िलहाल नहीं मिल पायी है।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।