Hindi News / गॉलब्लैडर कैंसर पर देश-विदेश के विशेषज्ञों ने साझा किए अनुभव

पटना के महावीर कैंसर संस्थान में CME-2026 का आयोजन : गॉलब्लैडर कैंसर पर देश-विदेश के विशेषज्ञों ने साझा किए अनुभव

Edited By:  |
patna ke mahaveer canser sansthan mai cme-2026 ka aayojan

Patna : पटना स्थित महावीर कैंसर संस्थान एंड रिसर्च सेंटर में गुरुवार को गॉलब्लैडर कैंसर CME-2026 के वैज्ञानिक सत्र एवं उद्घाटन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य चिकित्सकों को गॉलब्लैडर (पित्ताशय) कैंसर से जुड़े नवीनतम शोध, आधुनिक उपचार पद्धतियों और तकनीकी प्रगति की जानकारी उपलब्ध कराना था.

कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया. इस अवसर पर डॉ. मनीषा सिंह,डॉ. सुचीता,डॉ. सन्याल सहित संस्थान के कई वरिष्ठ चिकित्सक मौजूद रहे. उद्घाटन सत्र में विशेषज्ञों ने गॉलब्लैडर कैंसर के बढ़ते मामलों,समय पर पहचान और प्रभावी उपचार की आवश्यकता पर विस्तार से चर्चा की.

सीएमई कार्यक्रम में जापान,रांची और पटना सहित देश-विदेश के प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थानों के विशेषज्ञों ने भाग लिया. साथ ही अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS),इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (IGIMS)समेत विभिन्न संस्थानों के सैकड़ों चिकित्सक शामिल हुए.

वैज्ञानिक सत्रों के दौरान कैंसर के निदान,सर्जरी,कीमोथेरेपी,रेडियोथेरेपी और नवीन शोधों पर विशेषज्ञों ने अपने अनुभव साझा किए. आयोजकों ने कहा कि ऐसे शैक्षणिक कार्यक्रमों से चिकित्सकों का ज्ञान अद्यतन होता है,जिससे मरीजों को बेहतर और प्रभावी उपचार उपलब्ध कराने में मदद मिलती है. कार्यक्रम में चिकित्सकों,शोधकर्ताओं,मेडिकल छात्रों और स्वास्थ्यकर्मियों की बड़ी भागीदारी रही.

अभय राज की रिपोर्ट--