Jharkhand News : पार्टी के विस्तार के लिए देवघर पहुंचे अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा

Edited By:  |
Party president Upendra Kushwaha arrived in Deoghar for party expansion.

देवघर:-बांका जिला में पार्टी के विस्तार के कार्यक्रम में शामिल होने से पहले राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद देवघर पहुंचे।


देवघर के बैजनाथ धाम मंदिर में पूजा करने के बाद उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि लगातार चुनाव और सदन की कार्रवाई में व्यवस्था की वजह से पार्टी के विस्तार नहीं हो पा रहा था। लेकिन जैसे ही उन्हें फुर्सत मिली वह तुरंत ही बिहार के सभी जिलों में दौरा कर नए कार्यकर्ताओं को शामिल कर रहे हैं और पार्टी की जनता को बढ़ाने में जुट गए है।

उन्होंने कहा कि झारखंड में भी जल्द ही प्रचंड बहुमत से एनडीए की सरकार बनेगी। क्योंकि वर्तमान में हेमंत सरकार से जनता त्रस्त है। इसीलिए आने वाले समय में एनडीए एक बेहतर विकल्प जनता के लिए बना रही है।


बिहार में नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में आई के महिला के हिजाब को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा हटाए जाने के वायरल वीडियो पर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि जिस तरह से विपक्ष इसे तूल दे रही है वह गलत है। नीतीश कुमार और उसे लड़की की उम्र में काफी अंतर है। नीतीश कुमार का यह वात्सल्य प्रेम था लेकिन विपक्ष इसे गलत तरीके से लोगों के सामने पेश कर रहा है।.