निगरानी टीम ने की बड़ी कार्रवाई : पटना में वेतन सत्यापन आयोग के अवर सचिव को 20 हजार रुपये घूस लेते किया गिरफ्तार
पटना : बड़ी खबर पटना से है जहां निगरानी विभाग की टीम ने वेतन सत्यापन आयोग के अवर सचिव आमोद मिश्रा को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया है. एक व्यक्ति का सेवानिवृत्त के बाद एरियर का पैसा भुगतान कराने के लिए घूस की मांग की गई थी. गिरफ्तारी के बाद आगे की पूछताछ और कानूनी कार्रवाई जारी है.
बताया जा रहा है कि SBM कॉलेज बिहारशरीफ में उमाशंकर उमरेबी के पिता पोस्टेड थे. सेवानिवृत के बाद एरियर का 17 लाख रुपये नहीं मिला था. इसके लिए आमोद मिश्रा ने भुक्तभोगी उमाशंकर उमरेबी से 30000 रुपए की मांग की थी. इसमें से 10000 रुपए पहले ले लिए थे. 20000 रुपए बुधवार शाम में ऑफिसर्स फ्लैट गर्दनीबाग़ में लेने के लिए बुलाए थे. भुक्तभोगी ने इसकी शिकायत निगरानी में की थी. इसके आधार पर बुधवार को रुपए देने से पहले निगरानी की टीम अलर्ट थी और अमोद मिश्रा रिश्वत लेते पकड़े गए.
पटना से संजय कुमार और विवेक कुमार रॉय की रिपोर्ट –