Hindi News / झारखंड युवा कांग्रेस ने किया लोकभवन घेराव,बैरिकेडिंग तोड़ने पर हुई नोंक-झोंक

नीट पेपर लीक और CBSE में गड़बड़ी मामला : झारखंड युवा कांग्रेस ने किया लोकभवन घेराव,बैरिकेडिंग तोड़ने पर हुई नोंक-झोंक

Edited By:  |
neet paper leak or cbse mein gadbadi mamla

रांची:नीट पेपर लीक और सीबीएसई एग्जाम में हुई गड़बड़ी मामले पर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है. मंगलवार को झारखंड युवा कांग्रेस ने लोकभवन का घेराव किया. युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोकभवन के सामने प्रदर्शन किया. घेराव से पहले पुलिस ने लेकभवन के आस-पास बेरिकेडिंग कर दी थी, लेकिन युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग से आगे निकलकर लोकभवन के मुख्य द्वार के सामने पहुंच गए और विरोध करने लगे. विरोध कर रहे छात्रों को हटाने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी. इस दौरान पुलिस और छात्रों के बीच धक्कामुकी तक हो गई. सदर एसडीओ ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला.

धरना पर बैठे छात्रों का कहना है कि नीट पेपर लीक मामले में कई छात्रों ने अपनी जान तक दे दी, आखिर इसका जिम्मेवार कौन होगा. छात्रों के गेट तक पहुंचने को लेकर सदर एसडीओ ने कहा कि बेरिकेडिंग तोड़कर लोकभवन के गेट तक पहुंचे छात्रों को लोकभवन के पास से हटा दिया गया है.