Hindi News / बोकारो पहुंचे आजसू सांसद और बीजेपी नेताओं ने की दोषियों की गिरफ्तारी की...

गर्भवति दलित की हत्या मामला : बोकारो पहुंचे आजसू सांसद और बीजेपी नेताओं ने की दोषियों की गिरफ्तारी की मांग

Edited By:  |
garbhwati dalit ki hatya mamla garbhwati dalit ki hatya mamla

बोकारो: बेरमो के चार माह की गर्भवति दलित महिला अनीता देवी की हत्या मामले को लेकर मंगलवार को आजसू सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी और बीजेपी जिला अध्यक्ष डॉ.सुरेंद्र राज की अगवाई में बीजेपी नेताओं ने बोकारो एसपी नाथू सिंह मीना से मुलाकात कर मामले की जानकारी दी. इस दौरान बीजेपी जिला अध्यक्ष ने एसपी को पत्र देकर मुख्य आरोपी और इसमें शामिल लोगों की जल्द से जल्दगिरफ्तारी की मांग की. साथ में मौजूद महिला के पतिमहेश मैनपुरी ने भी एसपी को घटना की पूरी जानकारी दी.

महेश भुईयां ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि उनकी पत्नी जलावन के लिए कोयला चुनने गई थी. इस दौरान संतोष साव के गुंडों ने बेरहमी के साथपिटाई कर हत्या कर दी. महेश ने बताया कि शाम के वक्त 200 से 300 लोग वहां नशे में धुत रहते हैं और इसी तरह महिलाओं के साथ मारपीट की घटना का अंजाम देते हैं. पोस्टमार्टम के बाद महेश ने मुझे शव जलाने का दबाव डाला था और कहा कि थाना प्रभारी रोहित सिंह से हमारी बातचीत हो जाएगी. महेश ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

वहीं, बीजेपी जिला अध्यक्ष डॉ सुरेंद्र राज ने बताया कि हम लोग पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए आए हैं. मामले की जांच कर मुख्य आरोपी सहित अन्य लोगों की गिरफ्तारी की मांग की है. पुलिस प्रशासन पर कोयला माफिया संतोष के साथ मिलीभगत का आरोप लगाया है.

सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने बताया कि एसपी ने एसआईटी गठन कर मामले की जांच की बात कही है. उन्होंने कहा कि हम लोग पीड़ित परिवार को न्याय दिला कर रहेंगे. उन्होंने आश्वासन दिया है कि जो भी दोषी हैं उन पर जरूर कार्रवाई होगी. प्रशासन निष्पक्ष होकर मामले की जांच कर रही है जो भी दोषी होंगे उस पर कार्रवाई निश्चित है.