Hindi News / कहा- प्रस्ताव के अनुसार टैक्स लगाने पर जनता की राय भी देखी जाएगी,...

नए टैक्स पर डिप्टी सीएम विजय चौधरी का बयान : कहा- प्रस्ताव के अनुसार टैक्स लगाने पर जनता की राय भी देखी जाएगी, इसके बाद सरकार लेगी फैसला

Edited By:  |
naye tex per dypty cm vijay chaudhary ka bayan

पटना : उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी ने चिराग पासवान और जीतन राम मांझी के बीच चल रहे विवाद और बयानबाजी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि दोनों अलग-अलग पार्टी के लोग हैं. अपने अलग-अलग राय रखते हैं. सरकार का फैसला अंतिम होता है. इस तरह का माहौल तो राजनीति में होता रहता है.


मंत्री अशोक चौधरी के भरत तिवारी के परिवार से मिलने के बाद विवाद पर उन्होंने कहा कि कोई मंत्री अगर कहीं जाकर किसी से मिलता है तो यह कोई नई बात नहीं है. इस मामले में सरकार पूरी तरह गंभीर है. न्यायिक जांच हो रही है. इंतजार कीजिए, दोषियों पर कार्रवाई होगी.


राज्य सरकार द्वारा नए टैक्स लगाए जाने पर मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि प्रस्ताव आया है, जो टैक्स लगाया जाएगा उसके बाद जनता की राय भी देखी जाएगी. उसके बाद सरकार फैसला लेगी. सरकार सब कुछ देख रही है. सीधे तौर पर विजय चौधरी इस पूरे मामले पर सरकार का बचाव करते आ रहे हैं.


विक्रम थाना क्षेत्र के 40 से अधिक लोगों का सड़क और नल बंद किए जाने के सवाल पर मंत्री ने कहा कि हमने जिला अधिकारी को पूरे मामले में जांच का आदेश दे दिया है.


वहीं मंत्री विजय चौधरी ने प्रशांत किशोर के चुनाव मैदान में आने पर कहा कि ठीक है, आने दीजिए सबको स्वतंत्रता है तब जाकर चुनाव लड़ सकता है. आप पत्रकार में से भी कोई चुनाव लड़ सकते हैं. शत्रुघ्न सिन्हा के समर्थन पर कहा कि कोई बहुत बड़ी बात नहीं है,सब आदमी एक दूसरे को समर्थन करता है. सब स्वतंत्र रहे, लेकिन जीत यहां एनडीए कीहोगी.


पटना से नीरज उपाध्याय की रिपोर्ट-