Hindi News / गिद्दी चौक पर बीजेपी समर्थकों ने मुख्य मार्ग को किया जाम

नाबालिग के साथ दुष्कर्म और हत्या मामला : गिद्दी चौक पर बीजेपी समर्थकों ने मुख्य मार्ग को किया जाम

Edited By:  |
nabalik k sath dushkarm or hatya mamla

गिद्दी:हजारीबाग केविष्णुगढ़ में नाबालिग के साथ दुष्कर्म और निर्मम हत्या के विरोध में हजारीबाग बंद का गिद्दी में व्यापक असर देखने को मिला. बंद को सफल बनाने के लिए बीजेपी समर्थकों ने सड़कों पर उतरकर गिद्दी चौक पर बांस-बल्ली लगाकर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया.

बीजेपी की ओर से हजारीबाग बंद का गिद्दी में व्यापक असर रहा. बंद के दौरान क्षेत्र के सभी दुकानें और वाहनों का परिचालन भी बंद रहा. कार्यकर्ताओं ने झारखंड सरकार की कानून व्यवस्था के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. सड़क जाम होने के कारण कई घंटों वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे राहगीरों और यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी.