Hindi News / लोहरदगा में बीजेपी ने की दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग,आंदोलन जारी...

दरिंदगी और हत्या मामला : लोहरदगा में बीजेपी ने की दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग,आंदोलन जारी रखने की चेतावनी

Edited By:  |
masum k sath hui darandgi or hatya mamla masum k sath hui darandgi or hatya mamla

लोहरदगा: हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ में मासूम बच्ची के साथ हुई दरिंदगी और उसके बाद बर्बर तरीके से हत्या की घटना ने पूरे राज्य को झकझोर कर रख दिया है. इस जघन्य वारदात को लेकर लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है. घटना के कई दिन बीत जाने के बावजूद अब तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से लोगों में भारी गुस्सा है. इस घटना के विरोध में भारतीय जनता पार्टी ने बंद का आह्वान किया है.

भारतीय जनता पार्टी द्वारा हजारीबाग बंद का आह्वान किया गया है, जिसका असर अन्य जिलों में भी देखने को मिल रहा है. लोहरदगा में भी बीजेपी कार्यकर्ताओं ने इस घटना के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया है. जिला अध्यक्ष अजय पंकज के नेतृत्व में समाहरणालय मैदान में धरना प्रदर्शन किया गया है.

धरना प्रदर्शन के दौरान बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. प्रदर्शनकारियों ने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है और अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. उन्होंने आरोप लगाया है कि सरकार अपराधियों को संरक्षण दे रही है, जिसके कारण ऐसी घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं.

बीजेपी नेताओं ने प्रशासन से मांग है कि इस मामले की निष्पक्ष और त्वरित जांच कर दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दी जाए. साथ ही पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा और सुरक्षा देने की भी मांग की गई है.

धरना प्रदर्शन में बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए. सभी ने एक स्वर में कहा कि जब तक पीड़िता को न्याय नहीं मिलता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा.