मोतिहारी में अपराधियों का दुस्साहस
पूरी की पूरी ATM ही उखाड़ ले गए
बिहार में अपराधी लगातर कैश वैन और एटीएम को निशाना बना रहें हैं।पटना के बाद मोतिहारी में भी अपराधियों ने पूरी एटीएम मशीन को उखाड़ लिया है।इस वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।
मिली जानकारी के अनुसार अपराधियों ने SBI के कोटवा शाखा की एटीएम को निशाना बनाया है।वारदात की सूचना मिलने पर कोटवा थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है।यहां के गार्ड एवं आस-पास के लोगों से पुछताछ के साथ ही वह अपराधियों की शिनाख्त के लिए अगल-बगल के सीसीटीवी को खंगाल रही है।घटना कोटवा थाना क्षेत्र के बाजार के पास की बतायी जा रही है।
इसके साथ ही अपराधियों ने पहाडपुर थाना क्षेत्र के सटहा में पीएनबी शाखा के पास लगे एटीएम मशीन को काटने का प्रयास किया लेकिन आस-पास के लोगों के शोर मचाने पर अपराधी फरार हो गए।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।