Hindi News / बेरोजगारी, विस्थापन और पलायन को मिटाने की बात कही

मथुरा महतो ने बेरमो में चलाया जनसंपर्क अभियान : बेरोजगारी, विस्थापन और पलायन को मिटाने की बात कही

Edited By:  |
mathura mahto ne bermo mai chalaya jansamparka abhiyaan

बेरमो : गिरिडीह लोकसभा चुनाव में जेएमएम जोरदार चुनाव प्रचार कर रही है. इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी मथुरा महतो ने बेरमो में आगामी चुनाव को लेकर जनसंपर्क अभियान चलाया. बेरमो में कई लोगों से मुलाकात कर वोट देने की अपील की. उन्होंने गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र में विस्थापन,बेरोजगारी और पलायन का मुद्दा बनाया है.

झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के प्रत्याशी मथुरा महतो ने शनिवार को बेरमो में कई इलाकों का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने बेरोजगारी, विस्थापन और पलायन का मसला उठाया और इसे मिटाने की बात कही है. उनका कहना था कि अगर उनकी जीत होती है, तो फिर इन मुद्दों को सुलझायेंगे. उन्होंने मतदाताओं से तीर-धनुष पर वोट देने की अपील की है.