Hindi News / गढ़वा में तेज रफ्तार कमांडर ने विधायक अनंत प्रताप देव की गाड़ी में...

बड़ा हादसा टला : गढ़वा में तेज रफ्तार कमांडर ने विधायक अनंत प्रताप देव की गाड़ी में मारी टक्कर, बाल-बाल बचे MLA

Edited By:  |
Reported By:
bada hadsa tala bada hadsa tala

गढ़वा : जिले के भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक अनंत प्रताप देव सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बच गए. घटना उस वक्त हुई जब वे अपने आवास से डंडई एक कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे थे. रमना–श्री बंशीधर मुख्यमार्ग पर सीरियाटोंगर मोड़ के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार कमांडर (UP40D1875) गाड़ी अनियंत्रित होकर विधायक की गाड़ी में टक्कर मार दी जिससे ये हादसा हुआ.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कमांडर वाहन ने पहले विधायक के स्कॉर्ट वाहन को जोरदार टक्कर मारी और फिर उसके बाद सीधे विधायक की गाड़ी से भिड़ गई. टक्कर इतनी तेज थी कि वाहन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और एयरबैग खुल गया. गनीमत रही कि एयरबैग समय पर खुलने के कारण विधायक को किसी प्रकार की गंभीर चोट नहीं आई और एक बड़ा हादसा टल गया. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त कमांडर वाहन को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है.

प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और वाहन का नियंत्रण खोना दुर्घटना का कारण माना जा रहा है. इधर, जैसे ही हादसे की खबर क्षेत्र में फैली, विधायक के समर्थकों और शुभचिंतकों की भीड़ उनके आवास पर जुटने लगी. सभी ने उनके सुरक्षित होने पर राहत जताई. चिकित्सकीय रूप से भी विधायक पूरी तरह स्वस्थ और खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं.

वहीं प्रशासन द्वारा मामले की विस्तृत जांच की जा रही है. वहीं स्थानीय लोगों ने सड़क पर वाहनों की तेज रफ्तार पर नियंत्रण लगाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो.