Hindi News / मधेपुरा में अनियंत्रित कार नदी में गिरने से 3 लोगों की मौत, एक...

BIG BREAKING : मधेपुरा में अनियंत्रित कार नदी में गिरने से 3 लोगों की मौत, एक लापता, तलाश जारी

Edited By:  |
big breaking big breaking

मधेपुरा: बड़ी खबर बिहार केमधेपुरा से है जहां शुक्रवार देर रात अरार पुल के पास कार अनियंत्रित होकर अचानक पोल को तोड़ते हुए नदी में गिर गई. हादसे में कार में सवार 4 लोगों की मौत होने की आशंका है. घटना के बाद अब तक तीन शव बरामद किए जा चुके हैं,जबकि एक अन्य व्यक्ति की तलाश जारी है.

बताया जा रहा है कि सभी लोग ग्वालपाड़ा से मेला देखकर मधेपुरा लौट रहे थे. वे शुक्रवार रात करीब 9 बजे स्टेशन चौक से निकले थे. इसी दौरान देर रात लगभग एक बजे अरार पुल के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर पोल को तोड़ते हुए नदी में जा गिरी. घटना की सूचना मिलते ही अरार थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया. काफी मशक्कत के बाद अब तक तीन शवों को बाहर निकाला गया है, जबकि चौथे व्यक्ति की तलाश जारी है.

मृतकों में मधेपुरा स्टेशन चौक वार्ड-23 निवासी स्व. विमल यादव के पुत्र घनश्याम कुमार (28), सहरसा जिले के बसनही थाना क्षेत्र के मोकमा निवासी मनोज कुमार के बेटे अंकित कुमार (26), सौर बाजार थाना क्षेत्र के दो निवासी प्रमोद यादव के बेटे वसंत कुमार (23) की पहचान हो चुकी है. चौथे की पहचान अब तक नहीं हो पाई है. उसकी तलाश जारी है. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को भी नदी से बाहर निकाल लिया है और मामले की जांच जारी है. स्थानीय प्रशासन द्वारा लापता व्यक्ति की तलाश के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं.

मधेपुरा से राजीव रंजन की रिपोर्ट---