मचा हड़कंप : पटना सिविल कोर्ट को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी, खाली कराया गया कोर्ट परिसर

Edited By:  |
macha harkampa

पटना : इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी है जहां एक बार फिर पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. यह धमकी ईमेल के जरिये मिला है. इसकी सूचना मिलते ही कोर्ट परिसर में प्रवेश पर लगी रोक से हड़कंप मच गया. वहीं कोर्ट परिसर को खाली कराया गया.

जानकारी के अनुसार पटना सिविल कोर्ट परिसर में बम होने की सूचना प्राप्त हुई है. एहतियातन कोर्ट परिसर में किसी के भी प्रवेश पर रोक लगा दी गई है. प्रशासन ने प्रवेश द्वार को बंद कर दिया है. ज्ञात हो कि पटना सिविल कोर्ट परिसर में बम होने की छठी बार ये सूचना मिली है. इसके पहले मेल के जरिए बम होने की बात सामने आई थी जो महज तमाम बिंदुओं पर जांच के बाद अफवाह साबित हुआ है. वहीं बम होने की इस फैली अफवाह में अब तक पुलिस और जांच एजेंसियों के हाथ खाली है.

विवेक कुमार रॉय की रिपोर्ट--