Hindi News / पतरातू के तालाटांड में पत्रकार के साथ मारपीट,गंभीर हालत में रिम्स रेफर

लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला : पतरातू के तालाटांड में पत्रकार के साथ मारपीट,गंभीर हालत में रिम्स रेफर

Edited By:  |
loktantra k chuthey stambh par hamla

पतरातू: तालाटांड में पत्रकार के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. पत्रकार गुलाम सरवर के साथ मारपीट की गई है. मारपीट की घटना में गुलाम सरवर गंभीर रूप से घायल हो गए है. पत्रकार गुलाम के परिजन उसे पतरातू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए. जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद रिम्स रेफर कर दिया. पत्रकार का माइक आईडी भी तोड़ दिया गया.

इस संबंध में उन्होंने पतरातू थाना में आवेदन दिया है. आवेदन के माध्यम से उन्होंने पुलिस को जानकारी देते हुए कहा कि गुलाम सरवर तालाटांड पंचायत मुखिया से किसी काम के सिलसिले से उनके आवास जा रहे थे. इसी दौरान भरत करमाली और शंकर करमाली और उसके परिजनों द्वारा रोक कर गाली गलौज की गई. विरोध करने पर उनके साथ अचानक मारपीट करने लगे. जिससे गुलाम गंभीर रूप से घायल हो गये. वहीं, घायल पत्रकार किसी तरह वहां से जान बचाकर किसी तरह घर पंहुचे.