Live

लोकसभा चुनाव 2024

गढ़वा में कल्पना सोरेन और मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने प्रत्याशी ममता भुइयां के समर्थन में किया चुनावी सभा

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

गढ़वा : पलामू लोकसभा चुनाव को लेकर विभिन्न पार्टियां अपने अपने प्रत्याशी को जीताने के लिए जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं. चुनाव प्रचार के आखिरी दिन शनिवार को चुनावी सभा करने पहुंचे झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन एवं गढ़वा के स्थानीय विधायक सह मंत्री मिथलेश ठाकुर जिले के चिनियाँ प्रखंड पहुंचे और राजद सह इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी ममता भुइयां के समर्थन में चुनावी सभा की. मंच पर पहुंचते ही कल्पना सोरेन का उपस्थित महिला मोर्चा के द्वारा पुष्पगुच्छ एवं माला पहनाकर स्वागत किया गया.

चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए मंत्री मिथलेश ठाकुर ने कहा की पलामू लोकसभा क्षेत्र में इस बार इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी की जीत होंगी. यह तय है कि भाजपा अपनी हार मान चुकी है. भाजपा केवल झूठ बोलकर हिन्दू , मुस्लिम कर वोट लेना चाहती है. उन्होंने कहा कि इस बार यहां अस्मिता की लड़ाई है. मोदी और साह की तानाशाही को उखाड़ फेंकना है.

वहीं कल्पना सोरेन ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि यहां की बेटी व बहु ने स्वीकार कर लिया है. यह जन सैलाब दिख रहा है कि यह छाप ऐसा होना चाहिए कि यह कभी नहीं मिटे. आपके सांसद ने यहां अपना मुँह भी नहीं दिखाया. आपकी बेटी आपके पास रहेंगी. वोट का बटन का तारीख याद कर अपनी छाप दिल में छाप लीजिये और 13 मई को वोट के रूप में छाप दीजिये. कल्पना सोरेन ने कहा कि जुमले वाली सरकार को करारा जवाब देना है. जो एमपी बने हैं, वो आपकी आशाओं को,आपकी आकांक्षाओं को बर्बाद किया है. हेमंत जी को भी इनलोगों ने साजिश के तहत जेल भेजा है. लोकसभा चुनाव को लेकर इनलोगों ने खेला खेला है.

झारखण्ड के हेमंत जी ने ज़ब अपनी एक लाख26हजार करोड़ का राजस्व की मांग की तो इनलोगों को दर्द हो गई और उन्हें जेल भेज दिया. इन पैसों से हम स्कूल बनाते,घर बनाते,सिचाई के लिए काम करना है ये पैसा आपका था आपका पैसा माँगा तो जेल के अंदर भेज दिया.

बीस वर्षों से भाजपा ने शासन किया है. लेकिन आज झारखण्ड का हाल जस का तस है. ज़ब केंद्र की सरकार हमारे झारखण्ड का पैसा रोक कर दूसरे राज्यों को दे देते हैं.

अबुवा आवास बीस लाख लोगों को दिया जाएगा,हरा कार्ड केंद्र सरकार ने कटवा दिया,पेंशन के लिए लोग तड़प रहे थे तो सर्वजन पेंशन योजना चलाई. छात्रवृति के लिए जो काम किए हैं वो आज तक नहीं हुआ है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें