Hindi News / राबड़ी आवास में जश्न का माहौल,विशेष भोज की व्यवस्था

लालू यादव का 79वां जन्मदिन : राबड़ी आवास में जश्न का माहौल,विशेष भोज की व्यवस्था

Edited By:  |
laluyadav ka 79va janmdin

पटना: राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद यादव आज अपना 79वां जन्मदिन मना रहे हैं. बिहार की राजनीति में उनकी पहचान सिर्फ एक नेता के रूप में नहीं, बल्कि अपने अनोखे अंदाज, हाजिरजवाबी और चुटीले भाषणों के लिए भी रही है. उनके कई ऐसे किस्से हैं, जिन्हें लोग आज भी याद कर मुस्कुरा उठते हैं.

लालू प्रसाद यादवसाल 2008 में थेरेल मंत्री

साल 2008 में जब वह केंद्र सरकार में रेल मंत्री थे, तब लोकसभा में चर्चा के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री बनने की इच्छा पर अपने खास अंदाज में टिप्पणी की थी. उन्होंने कहा था कि प्रधानमंत्री बनने का सपना हर नेता देखता है,लेकिन इसके लिए सही राजनीतिक परिस्थितियां भी जरूरी होती हैं. अपने ग्रामीण और सहज अंदाज में उन्होंने कहा कि बिना उचित समीकरण के कोई भी देश का प्रधानमंत्री नहीं बन सकता.

लालू यादव अपने राजनीतिक विरोधियों पर भी हास्य के लिए जाने जाते

लालू यादव अपने राजनीतिक विरोधियों पर भी हास्य और व्यंग्य के जरिए निशाना साधने के लिए जाने जाते रहे हैं. संसद में एक बहस के दौरान उन्होंने तत्कालीन नेताओं पर चुटकी लेते हुए विकास और आधारभूत संरचना के महत्व पर जोर दिया था. उनका कहना था कि केवल भाषणों और नारों से लोगों का जीवन नहीं बदलता,बल्कि मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर से आम जनता को वास्तविक लाभ मिलता है.

उनके भाषणआम लोगों के बीच चर्चा का विषय भी बने रहते हैं

उन्होंने अपने भोजपुरिया अंदाज में कई बार विपक्ष पर तंज कसते हुए ऐसे उदाहरण दिए,जो लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हुए. यही वजह रही कि उनके भाषण सिर्फ राजनीतिक संदेश तक सीमित नहीं रहे,बल्कि आम लोगों के बीच चर्चा का विषय भी बन गए.

उनके कई पुराने भाषण आज भी सोशल मीडिया पर वायरल

लालू यादव की राजनीतिक जीवन में कई उतार-चढ़ाव आए, लेकिन उनकी बोलने की शैली और सहज व्यक्तित्व ने उन्हें अलग पहचान दिलाई. संसद से लेकर चुनावी मंचों तक, उनके कई पुराने भाषण आज भी सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं.राजनीति के साथ-साथ उनकी हाजिरजवाबी और किस्से-कहानियां भी लोगों के बीच उतनी ही चर्चित रही हैं. उनके जन्मदिन के अवसर पर एक बार फिर वे यादें ताजा हो गई हैं, जिन्होंने उन्हें बिहार की राजनीति का सबसे अलग और चर्चित चेहरा बनाया है.