Hindi News / बोधगया में लालू प्रसाद यादव के 79वें जन्मदिन पर राजद कार्यकर्ताओं ने मनाया...

BIHAR NEWS : बोधगया में लालू प्रसाद यादव के 79वें जन्मदिन पर राजद कार्यकर्ताओं ने मनाया उत्सव, विधायक कुमार सर्वजीत ने दी शुभकामनाएं

Edited By:  |
bihar news bihar news

बोधगया: बिहार के बोधगया में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के संस्थापक एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के79वें जन्मदिन के अवसर पर राजद कार्यकर्ताओं ने केक काटकर खुशी मनाई. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए.

इस अवसर पर विधायक कुमार सर्वजीत ने लालू प्रसाद यादव को सामाजिक न्याय की राजनीति का प्रमुख चेहरा बताते हुए उनके लंबे राजनीतिक जीवन और योगदान की सराहना की. उन्होंने कहा कि लालू यादव ने समाज के कमजोर,पिछड़े,दलित और अल्पसंख्यक वर्गों को आवाज देने का काम किया और उन्हें राजनीतिक रूप से सशक्त बनाया.

विधायक ने कहा कि लालू प्रसाद यादव ने सामाजिक बराबरी और अधिकारों की लड़ाई को मजबूती प्रदान की,जिसका असर आज भी बिहार की राजनीति में देखा जा सकता है. उन्होंने युवाओं से लालू यादव के संघर्षों और विचारों से प्रेरणा लेने की अपील की.

कार्यक्रम के दौरान राजद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने लालू प्रसाद यादव के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना की. साथ ही नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के नेतृत्व में सामाजिक न्याय की लड़ाई को आगे बढ़ाने का संकल्प भी दोहराया.

कार्यक्रम का समापन केक काटने और एक-दूसरे को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के साथ हुआ.

बोधगया से मनोज सिंह की रिपोर्ट