Hindi News / प्रेम प्रसंग में गई जान,पुलिस की त्वरित कार्रवाई से 3 गिरफ्तार

मोतिहारी में युवक की हत्या : प्रेम प्रसंग में गई जान,पुलिस की त्वरित कार्रवाई से 3 गिरफ्तार

Edited By:  |
motihari mein yuvak ki hatya motihari mein yuvak ki hatya

मोतिहारी:पूर्वी चंपारण में प्रेम प्रसंग को लेकर एक युवक की चाकू गोदकर हत्या करने का मामला सांने आया है. घटना मधुबन थाना क्षेत्र के गुलाब खा गांव की है.घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. सूचना मिलते ही मधुबन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया गया है.

घटनास्थल से FSL (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम ने साक्ष्य जुटाए और बारीकी से जांच की. पुलिस प्रेम प्रसंग को हत्या की वजह मानते हुए सभी पहलुओं पर जांच कर रही है.

मामले में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.