Live

खुदकुशी

शख्स ने मानसिक तनाव में आकर फांसी लगा कर की सुसाइड, जांच में जुटी पुलिस

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

लोहरदगा : खबर लोहरदगा की जहां सदर थाना क्षेत्र के बरवाटोली में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. साथ ही पुलिस मामले की जांच और आगे की कार्रवाई में जुट गई है.



बताया जा रहा है कि लोहरदगा शहरी क्षेत्र के बरवाटोली निवासी देवेंद्र प्रसाद का पुत्र सौरभ गुप्ता की शादी फरवरी महीने में होने वाली थी. सौरभ किसी बात को लेकर मानसिक तनाव में था. सौरभ ने अपने फेसबुक स्टेटस में अपडेट किया कि मां, मैं तुमसे बात करना चाहता हूं. फिर वे घर में साड़ी के सहारे फांसी लगा कर खुदकुशी कर ली. इसकी जानकारी परिजनों को काफी देर बाद हुई.


इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें