जस्टिस एलपीएन नाथ शाहदेव की 13वीं पुण्यतिथि आज : रघुवर दास,बाबूलाल मरांडी समेत कई नेताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया उन्हें याद

Edited By:  |
Reported By:
justice lpn nath shahdev ki 13 wi punyatithi aaj

रांची : झारखंड आंदोलनकारी जस्टिस एलपीएन नाथ शाहदेव की 13वीं पुण्यतिथि आज है. उनके पुण्यतिथि पर रघुवर दास, बाबूलाल मरांडी, चम्पाई सोरेन, सांसद संजय सेठ,विधायक सीपी सिंह,पूर्व विधायक रणधीर सिंह एवं कांग्रेस नेता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने उन्हें श्रद्धांजलि दी. सभी नेताओं ने उनके तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया.

बता दें कि जस्टिस एलपीएन नाथ शाहदेव की 13वीं पुण्यतिथि पर शुक्रवार को राजधानी रांची के कांके रोड स्थित एलपीएन नाथ शाहदेव चौक पर बड़ी संख्या में लोग जुटे और उन्हें याद किया. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने उनके तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर कहा कि एक जस्टिस के साथ झारखंड आंदोलनकारी के रूप में संपूर्ण राज्यवासी उन्हें जानते हैं.

वहीं पूर्व मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन ने कहा कि आज धरतीपुत्रों के कारण ही राज्य का निर्माण हो सका है. उन्होंने हमेशा राज्य के लिए सोचा. यहां के लोगों के लिए सोचा. वहीं विधायक सीपी सिंह ने जस्टिस एलपीएन नाथ शाहदेव को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि विकसित राज्य बनाने का जो सपना देखा था उसे पूरा करने का संकल्प लेने की जरुरत है. झारखंड आंदोलनकारियों के बारे में सोचने की जरूरत है.