Hindi News / बजट सत्र में पूर्णिमा साहू ने सदन के पटल पर रखा बड़ा मुद्दा,विभागीय...

झारखंड विधानसभा : बजट सत्र में पूर्णिमा साहू ने सदन के पटल पर रखा बड़ा मुद्दा,विभागीय मंत्री ने दिया आश्वासन

Edited By:  |
jharkhand vidhansabha

रांची: झारखंड विधानसभा के बजट सत्र में विधायक पूर्णिमा साहू ने सदन के पटल पर बड़ा मुद्दा उठाया. पूर्णिमा साहू ने धालभूमगढ़ एयरपोर्ट परियोजना पर चिंता जाहिर करते हुए सवाल खड़े किए है. विधायक ने वन भूमि अधिग्रहण में देरी पर सवाल उठाते हुए कहा कि 24 जनवरी 2019 को एयरपोर्ट परियोजना के लिए एमओयू हुआ था. 29 अगस्त 2024 को वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिल चुकी थी, इसके बावजूद अब तक जमीन का ट्रांसफर नहीं हो सका है. परियोजना में लगातार देरी होने पर विकास पर असर पड़ रहा है. विधायक ने राज्य सरकार से अविलंब कार्रवाई की मांग की है.

पूर्णिमा साहू ने सरकार से आग्रह करते हुए कहा कि जल्द जमीन हस्तांतरण कर परियोजना को गति दी जाए.विभागीय मंत्री ने एक सप्ताह में पहल शुरू करने का आश्वासन दिया. विभागीय मंत्री के जवाब के बाद अनुशंसा वापस लिया गया.