Hindi News / जिला निर्वाचन पदाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री ने किया नगड़ी ईवीएम वेयर हाउस का मासिक...

JHARKHAND NEWS : जिला निर्वाचन पदाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री ने किया नगड़ी ईवीएम वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण

Edited By:  |
jharkhand news

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने नगड़ी स्थित ईवीएम वेयर हाउस का निर्धारित मासिक (वाह्य) निरीक्षण किया. इस निरीक्षण का उद्देश्य वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था, रखरखाव और भारत निर्वाचन आयोग की ओर से निर्धारित मानकों के अनुरूप सभी व्यवस्थाओं का नियमित मूल्यांकन करना था. निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री ने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी की कार्यशीलता और संपूर्ण परिसर की निगरानी व्यवस्था का अवलोकन किया.

उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि ईवीएम वेयरहाउस के संचालन और सुरक्षा से जुड़े प्रत्येक प्रावधान का अनुपालन सुनिश्चित करें. उप निर्वाचन पदाधिकारी को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप प्रत्येक माह निर्धारित समय पर वेयरहाउस की सुरक्षा, रखरखाव और तकनीकी व्यवस्थाओं से संबंधित विस्तृत जांच रिपोर्ट समय पर निर्वाचन आयोग को भेजा जाए. निरीक्षण के दौरान जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी बिवेक कुमार सुमन एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे.