JHARKHAND NEWS : सीएम हेमन्त सोरेन से "झारखंड संताल स्टूडेंट्स यूनियन" के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात
Edited By:
|
Updated :29 Aug, 2026, 05:29 PM(IST)
Reported By:
रांची:मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से शनिवार को कांके रोड,रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में "झारखंड संताल स्टूडेंट्स यूनियन" के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की. प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को संताली भाषा से संबंधित विभिन्न मुद्दों एवं समस्याओं से अवगत कराते हुए अपनी मांगों और अपेक्षाओं को भी उनके समक्ष रखा. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरतापूर्वक सुना और पूरे मामले की जानकारी ली. उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि उनके द्वारा उठाए गए विषयों पर आवश्यक पहल की जाएगी.
इस अवसर पर यूनियन के अध्यक्ष विजय कुमार हांसदा, उपाध्यक्ष सबिता बास्के, सचिव हरिश चन्द्र मरांडी, संयुक्त सचिव संगम लता कुमारी, कोषाध्यक्ष बाबूलाल हेम्ब्रम, आनंद, गोपाल चन्द्र हांसदा सहित अन्य लोग उपस्थित थे.





