JHARKHAND NEWS : बंगाल एसटीएफ ने संदिग्ध आतंकी हमीम मंडल की गर्लफ्रेंड को साहिबगंज से किया गिरफ्तार
पश्चिम बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने पिछले दिनों पकड़े गए संदिग्ध आतंकवादी हमीम मंडल की कथित गर्लफ्रेंड अर्पिता सरकार(22) को झारखंड के साहिबगंज जिले से गिरफ्तार किया है। बंगाल एसटीएफ ने उक्त कार्रवाई बरहरवा थाना क्षेत्र के बेबतपुर ग्वालखोर गांव में की गई। गिरफ्तारी के बाद एसटीएफ की टीम उसे अपने साथ पश्चिम बंगाल ले गई।
क्षेत्र से मिल रही जानकारी के अनुसार अर्पिता सरकार पर आरोप है कि वह हमीम मंडल से जुड़े संदिग्ध मॉड्यूल के संपर्क में थी। इसी मामले में बर्दवान थाना में दर्ज कांड संख्या 1096/26 के तहत उसकी गिरफ्तारी की गई है। बताया जाता है कि इस मामले के मुख्य आरोपी हमीम मंडल को पश्चिम बंगाल पुलिस पहले ही बर्दवान से गिरफ्तार कर चुकी है। अब अर्पिता सरकार की गिरफ्तारी को जांच में एक अहम कड़ी माना जा रहा है। एसटीएफ अब संदिग्ध गतिविधियों में उसकी क्या भूमिका और मॉड्यूल के अन्य सदस्यों से उसके क्या संबंध की जांच-पड़ताल करेगी।