Hindi News / आज से शुरू होगा ऐतिहासिक श्रावणी मेला: कल से एक महीने के लिए...

JHARKHAND NEWS : आज से शुरू होगा ऐतिहासिक श्रावणी मेला: कल से एक महीने के लिए पूरी तरह बंद रहेगी स्पर्श पूजा

Edited By:  |
jharkhand news

इस बार सावन मास की शुरुआत 30 जुलाई से हो रही है, लेकिन इसकी भव्य शुरुआत पूरी तरीके से हो चुकी है . झारखंड के दुम्मा प्रवेश द्वार पर सुबह ठीक 10.30 बजे राज्य के तीन मंत्री—सुदिव्य कुमार, संजय प्रसाद यादव और दीपिका पांडेय सिंह संयुक्त रूप से इस मासव्यापी राजकीय मेले का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही बाबाधाम में शिवभक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ेगा। लेकिन शिवभक्तों के लिए एक बेहद जरूरी सूचना है! 30 जुलाई से 28 अगस्त की दोपहर तक बाबा बैद्यनाथ की स्पर्श पूजा पूरी तरह बंद रहेगी। इस दौरान सभी श्रद्धालु केवल अरघा के माध्यम से ही जलार्पण कर सकेंगे।

भीड़ को नियंत्रित करने और सुगमता के लिए प्रशासन ने इस बार खास इंतजाम किए हैं:

आम कतार और शीघ्रदर्शनम कूपनधारी श्रद्धालु गर्भगृह के मंझला खंड में स्थित मुख्य अरघा से जलार्पण करेंगे।

वहीं, निकास द्वार के पास बाह्य अरघा की भी व्यवस्था की गई है, जो पाइपलाइन से सीधे बाबा से जुड़ा है। यहां जल चढ़ाने वाले भक्त मंदिर की छत पर लगी LED स्क्रीन पर लाइव दर्शन भी कर सकेंगे।बात अगर शीघ्रदर्शनम कूपन की करें, तो इसके लिए प्रति भक्त 600 रुपये निर्धारित किए गए हैं, जिसके जरिए वे सुविधा केंद्र की कतार से वीआईपी गेट से प्रवेश पा सकेंगे। मंदिर प्रशासन ने इस बार प्रवेश और निकास के लिए बिल्कुल अलग-अलग द्वार तय किए हैं। भक्तों को सिंह द्वार और वीआइपी गेट से मंदिर परिसर में एंट्री मिलेगी। इसके अलावा, माता पार्वती के दर्शन और पूजन के लिए भी कतार की नई व्यवस्था बनाई गई है—जलार्पण के बाद श्रद्धालुओं को पूरब द्वार से निकलकर बड़ा बाजार और नाथबाड़ी होते हुए पार्वती मंदिर की कतार में शामिल होना होगा।