JHARKHAND NEWS : CEO के रवि कुमार ने सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारिओं के साथ की ऑनलाइन बैठक
रांची:झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने शनिवार को रांची स्थित निर्वाचन सदन से ऑनलाइन माध्यम से सभी जिलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारी,शिक्षा विभाग एवं सूचना जनसंपर्क विभाग के पदाधिकारियों के साथ बैठक की.बैठक में उन्होंने कहा है कि राज्य में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण हेतु राज्य में कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं. अधिक से अधिक मतदाताओं तक जागरूकता उपलब्ध कराने के लिए सोशल मीडिया एक सशक्त माध्यम है. पदाधिकारी सोशल मीडिया पर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण का विशेष प्रचार प्रसार करना सुनिश्चित करें.
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि30जून को हैशटैग #JharkhandSIR अभियान में सभीELCअवश्य भाग लें. उन्होंने कहा कि सभी जिला स्तर के सोशल मीडिया हैंडल्स है उससे इस हैशटैग अभियान में प्रचार सामग्रियों का प्रसार करना अवश्य सुनिश्चित करें जिससे अधिक से अधिक मतदाताओं तक मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के तथ्यों की जानकारी पहुंच सके.
के रवि कुमार ने कहा कि राज्य में30जून से29जुलाई तक बीएलओ घर घर जाकर मतदाताओं को इन्यूमरेशन फॉर्म उपलब्ध कराएंगी. इस दौरान वैसे मतदाता जिनका विगत के विशेष गहन पुनरीक्षण के मतदाता सूची से मैपिंग नहीं हो सकी है वे अपने बीएलओ द्वारा इन्यूमरेशन फॉर्म भरते समय अपनी जानकारी साझा कर मैपिंग कर सकते हैं.
इस अवसर पर अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुबोध कुमार,राज्य ट्रेनिंग नोडल पदाधिकारी देवदास दत्ता,उप निर्वाचन पदाधिकारी धीरज ठाकुर,उप निर्वाचन पदाधिकारी संजय कुमार,अवर निर्वाचन पदाधिकारी सुनील कुमार सिंह सहित सभी जिलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारी,शिक्षा विभाग एवं सूचना जनसंपर्क विभाग के पदाधिकारी उपस्थित थे.
रांची से राजीव मोहन श्रीवास्तव की रिपोर्ट--