Live

JHARKHAND NEWS

चतरा में पुलिस संस्मरण दिवस पर शहीद पुलिस जवानों को दी गई श्रद्धांजलि

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

चतरा: पुलिस लाइन चतरा और शहीद विनय भारती पार्क में मंगलवार को'पुलिस संस्मरण दिवस'के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया. यह कार्यक्रम राष्ट्र की सेवा और सुरक्षा में अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर पुलिसकर्मियों और पदाधिकारियों की स्मृति में था. इस अवसर पर,कर्तव्य पथ पर शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई. कार्यक्रम की शुरुआत पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा अमर जवान और शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित करने से हुई. इसके उपरांत सिमरिया एसडीपीओ शुभम खंडेलवाल,चतरा एसडीपीओ संदीप सुमन,डीएसपी वसीम रजा,सदर थाना प्रभारी बिपिन कुमार समेत अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों ने शहीदों को पूर्ण सैन्य सम्मान के साथ सलामी दी. इस अवसर पर,शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था. उन्हें कॉन्फ्रेंस हॉल में पुलिस विभाग की ओर से शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया.

पुलिस अधीक्षक ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने देश और प्रदेश की सेवा में प्राणों की आहुति देने वाले सभी वीर पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की है. उन्होंने कहा कि शहीदों का बलिदान हमें निरंतर राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा और पुलिस परिवार हमेशा उनके साथ खड़ा रहेगा. उन्होंने यह भी कहा कि आज शहीद वीर जवानों को श्रद्धांजलि देने का दिन है,कहा कि जिनकी शहादत का ही परिणाम है कि आज देश सुरक्षित है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें