झारखंड प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा को लेकर शनिवार को झारखंड हाई कोर्ट ने महत्वपूर्ण आदेश दिया है. अदालत ने परीक्षा के दौरान हुई कथित कंप्यूटर हैकिंग की जांच सीआईडी से कराने का निर्देश दिया है. यह मामला परीक्षा में इस्तेमाल किये गये कंप्यूटर नंबर 28 और 19 में गड़बड़ी सामने आने के बाद शुरू हुआ था.जानकारी के अनुसार, झारखंड प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन 15 जनवरी 2026 से 22 फरवरी 2026 के बीच किया गया था. परीक्षा के दौरान कंप्यूटर नंबर 28 और 19 को कथित तौर पर हैक किये जाने की बात सामने आयी थी. इसके बाद झारखंड कर्मचारी चयन आयोग यानी जेएसएससी ने प्रभावित परीक्षा को दोबारा कराने की बात कही थी.जेएसएससी के दोबारा परीक्षा कराने के फैसले को हाई कोर्ट में चुनौती दी गयी थी. इसी चैलेंज याचिका पर शनिवार को सुनवाई के दौरान अदालत ने पूरे मामले की जांच सीआईडी से कराने का आदेश दिया. अदालत ने जांच को केवल उन दो कंप्यूटरों तक सीमित नहीं रखने का निर्देश दिया, जिनमें कथित तौर पर हैकिंग की बात सामने आयी थी.
JHARKHAND NEWS : JSSC को बड़ा झटका: आचार्य परीक्षा में हैकिंग पर हाईकोर्ट सख्त, CID करेगी मामले की जांच
Edited By:
|
Updated :29 Aug, 2026, 03:10 PM(IST)
हाई कोर्ट ने स्पष्ट रूप से कहा कि कंप्यूटर नंबर 28 और 19 की जांच के साथ-साथ उन सभी कंप्यूटरों की भी जांच की जाए, जिन पर झारखंड माध्यमिक आचार्य परीक्षा आयोजित की गयी थी. इससे परीक्षा प्रक्रिया के दौरान इस्तेमाल किये गये सभी कंप्यूटरों की तकनीकी जांच का रास्ता साफ हो गया है.
अब सीआईडी करेगी पूरे मामले की जांच
अदालत के निर्देश के बाद अब सीआईडी पूरे मामले की जांच करेगी. जांच के दौरान यह पता लगाने का प्रयास किया जायेगा कि परीक्षा के दौरान वास्तव में कंप्यूटरों के साथ छेड़छाड़ या हैकिंग हुई थी या नहीं. साथ ही यह भी देखा जा सकता है कि कथित तकनीकी गड़बड़ी केवल दो कंप्यूटरों तक सीमित थी या परीक्षा में इस्तेमाल किये गये अन्य कंप्यूटर भी प्रभावित हुए थे.