JHARKHAND NEWS : केंद्रीय मंत्री संजय सेठ एवं अर्जुन मुंडा ने रांची के बुंडू में भारत माता मंदिर का किया लोकार्पण

Edited By:  |
Reported By:
jharkhand news

रांची : केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने बुधवार को बुंडू में नवनिर्मित भारत माता मंदिर का लोकार्पण किया. इस अवसर पर एक समारोह का आयोजन किया गया.

शंखनाद के साथ भारत माता मूर्ति का अनावरण किया गया. दोनों नेताओं ने भारत माता की आरती भी उतारी. इस दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम् आदि नारे लगते रहे.