JHARKHAND NEWS : केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने इटकी के सेमरा में शहीदों को दी श्रद्धांजलि
रांची :केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ सोमवार को इटकी प्रखंड के सेमरा गांव में शहीदों को श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल हुए. उन्होंने गांव के शहीद सैनिक प्रभु सहाय तिर्की,शहीद महावीर महली,शहीद विलियम प्रदीप तिर्की और शहीद अजय भगत के प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी.
केंद्रीय मंत्री संजय सेठ ने कहा कि इटकी के सेमरा गांव शहीदों की भूमि है. इस पवित्र भूमि में जन्मे यहां के लाल भारत और प्यारे तिरंगे की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति दे दी. जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है. देश के लिए अपनी जान देने वाले शहीदों के गांव में आज भी मूलभूत सुविधाओं की कमी है.
रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने सेमरा गांव को गोद लेने की घोषणा करते हुए कहा कि गांव में40सोलर लाइट,लाइब्रेरीऔर लड़कियों के लिए मुफ्त कंप्यूटर शिक्षा दी जाएगी. साथ ही शिविर जांच लगा कर पूरे गांव की स्वास्थ्य जांच की जाएगी.
उन्होंने ग्रामीणों से सेमरा गांव को नशा मुक्त बनाने का आह्वान किया.
महिलाओं ने परंपरागत रूप से उनका स्वागत किया.