Hindi News / रांची जिले में धान की खेती के लिए लक्ष्य 1,71,000 हेक्टेयर, अब तक...

JHARKHAND NEWS : रांची जिले में धान की खेती के लिए लक्ष्य 1,71,000 हेक्टेयर, अब तक 73.59 प्रतिशत धनरोपनी

Edited By:  |
jharkhand news

रांची : जिले में अब तक सामान्य वर्षापात (739.1मिमी.) की तुलना में चार प्रतिशत अधिक अर्थात771.2मिमी. वर्षा हुई है. जिले के किसानों के लिए इससे अच्छी बात और क्या हो सकती है. अगस्त महीने में हुई वर्षा के बाद जिला कृषि विभाग के अधिकारियों की चिंता भी कम हुई है.

जिला कृषि विभाग के आंकड़ों के अनुसार, खरीफ वर्ष2026-27में17अगस्त तक रांची जिले में धान की खेती के लिए निर्धारित लक्ष्य (1,71,000हेक्टेयर) की तुलना में1,25,841हेक्टेयर अर्थात73.59प्रतिशत क्षेत्रफल में धनरोपनी हो चुकी है. हाईब्रिड धान की खेती के लिए निर्धारित लक्ष्य (84,000हेक्टेयर) की तुलना में62,317हेक्टेयर क्षेत्रफल में, धान (अधिक उपजशील) की खेती के लिए निर्धारित लक्ष्य (71,000हेक्टेयर) की तुलना में51,783हेक्टेयर क्षेत्रफल में, उन्नत धान की खेती के लिए निर्धारित लक्ष्य (16,000हेक्टेयर) की तुलना में11,741हेक्टेयर क्षेत्रफल में धनरोपनी की जा चुकी है. जिला कृषि विभाग के अधिकारियों की मानें तो आगामी एक सप्ताह में धान की खेती के लिए आच्छादन का काम पूरा हो जाएगा. इसी प्रकार, खरीफ वर्ष2026-27में मक्का फसल के लिए निर्धारित लक्ष्य (10,230हेक्टेयर) की तुलना में17अगस्त तक10,230हेक्टेयर अर्थात83.17प्रतिशत क्षेत्रफल में आच्छादन हो चुका है. मक्का हाईब्रिड की खेती के लिए निर्धारित लक्ष्य (1600हेक्टेयर) की तुलना में1455हेक्टेयर में, मक्का (अधिक उपजशील) के लिए निर्धारित लक्ष्य (7100हेक्टेयर) की तुलना में5995हेक्टेयर क्षेत्रफल में, उन्नत मक्का के लिए निर्धारित लक्ष्य (3600हेक्टेयर) की तुलना में2780हेक्टेयर क्षेत्रफल में आच्छादन हो चुका है.

जिला कृषि विभाग के आंकड़ों के अनुसार, खलारी प्रखंड में निर्धारित लक्ष्य की तुलना में सबसे अधिक93.39प्रतिशत और बुंडू प्रखंड में सबसे कम80.19प्रतिशत आच्छादन हो चुका है. वहीं, जिला कृषि विभाग की ओर से इस बार दलहन की फसल के लिए निर्धारित लक्ष्य (38,100हेक्टेयर) में से18,719हेक्टेयर क्षेत्रफल (49.13प्रतिशत)में आच्छादन हो चुका है. अरहर के लिए निर्धारित लक्ष्य (16,000हेक्टेयर) की तुलना में10,876हेक्टेयर में, उड़द के लिए निर्धारित लक्ष्य (13,000हेक्टेयर) की तुलना में6,043हेक्टेयर में, मूंग के लिए निर्धारित लक्ष्य (2,600हेक्टेयर) की तुलना में1,800हेक्टेयर में आच्छादन हो चुका है. हालांकि कुल्थी के लिए निर्धारित लक्ष्य (4,000हेक्टेयर) और अन्य दलहन फसल के लिए निर्धारित लक्ष्य (2,500हेक्टेयर) की तुलना में अब तक आच्छादन शून्य है. तेलहन फसल की बात करें तो अब तक मूंगफली की खेती के लिए निर्धारित लक्ष्य (2,000हेक्टेयर) की तुलना में1,700हेक्टेयर क्षेत्रफल में आच्छादन हो चुका है. वहीं, तिल के लिए निर्धारित लक्ष्य (300हेक्टेयर), सोयाबीन के लिए निर्धारित लक्ष्य (200हेक्टेयर), सूर्यमुखी के लिए निर्धारित लक्ष्य (900हेक्टेयर), सरगुजा के लिए निर्धारित लक्ष्य (500हेक्टेयर) और अंडी के लिए निर्धारित लक्ष्य की तुलना में आच्छादन शून्य है. जिला स्तर पर तेलहन फसल के उत्पादन के लिए निर्धारित लक्ष्य (3,970हेक्टेयर) की तुलना में अब तक मात्र1,788हेक्टेयर क्षेत्रफल अर्थात45.04प्रतिशत क्षेत्रफल में ही आच्छादन हो पाया है. खरीफ वर्ष2026-27के तहत मोटे अनाज की खेती के लिए निर्धारित लक्ष्य (4,660हेक्टेयर) की तुलना में अब तक2,901हेक्टेयर अर्थात62.25प्रतिशत क्षेत्रफल में ही आच्छादन हो पाया है. मोटे अनाज के तहत मडुआ की खेती के लिए निर्धारित लक्ष्य (4,500हेक्टेयर) की तुलना में अब तक2,901हेक्टेयर क्षेत्रफल में ही आच्छादन हो पाया है. ज्वार के लिए18प्रखंडों में निर्धारित लक्ष्य (100हेक्टेयर) और बाजरा की खेती के लिए निर्धारित लक्ष्य (60हेक्टेयर) की तुलना में अब तक आच्छादन शून्य है.

----------

वर्ष2026-27में धान का प्रखंडवार लक्ष्य और आच्छादन (हेक्टेयर में)

प्रखंड धान (हाईब्रिड) धान (अधिक उपजशील) उन्नत धान कुल धान प्रतिशत

लक्ष्य आच्छादन लक्ष्य आच्छादन लक्ष्य आच्छादन लक्ष्य आच्छादन

कांके 5453 4062 4382 3216 1042 830 10897 8108 74.41

रातू 3698 2533 3372 2019 697 458 7767 5010 64.50

नगड़ी 2695 1992 2380 1827 495 594 5570 4413 79.23

मांडर 4493 3484 3805 2789 854 733 9152 7006 76.55

चान्हो 4300 3470 3650 2950 820 715 8770 7135 81.36

बुढ़मू 4942 3642 4166 3106 944 819 10052 7567 75.28

खलारी 1348 1005 1289 875 226 188 2683 2068 72.23

बेड़ो 5391 3958 4523 3240 1034 795 10948 7993 73.01

ईटकी 1926 1458 1751 1363 341 210 4018 3031 75.44

लापुंग 5069 3878 4268 3235 969 763 10306 7876 76.42

ओरमांझी5840 4344 4882 3638 1123 732 11845 8714 73.57

नामकुम 6032 4575 5037 3814 1162 720 12231 9109 74.47

अनगड़ा 5263 3962 4420 3636 1008 875 10691 8473 79.25

सिल्ली 6288 4110 5241 3233 1215 574 12744 7917 62.12

बुंडू 5198 3935 4369 3340 995 615 10562 7890 74.70

सोनाहातू 4106 3410 3496 2540 777 415 8379 6365 75.96

राहे 3787 2885 3239 2444 713 515 7739 5844 75.51

तमाड़ 8151 5614 6730 4518 1585 1190 16466 11322 68.76

कुल 84000 62317 71000 51783 16000 11741 171000 125841 73.59

रांची से राजेश पाठक की रिपोर्ट--