Hindi News / TRE-4 परीक्षा पैटर्न को लेकर अभ्यर्थियों की मांग, शिक्षा मंत्री ने साफ किया...

BIHAR NEWS : TRE-4 परीक्षा पैटर्न को लेकर अभ्यर्थियों की मांग, शिक्षा मंत्री ने साफ किया विभाग का कोई रोल नहीं

Edited By:  |
bihar news bihar news

गोपालगंज:TRE-4 शिक्षक भर्ती परीक्षा के पैटर्न को लेकर अभ्यर्थियों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है. छात्रों की मांग है कि जिस तरहTRE-1, TRE-2 औरTRE-3 की परीक्षा कराई गई थी,उसी पैटर्न परTRE-4 की परीक्षा भी आयोजित की जाए.

अभ्यर्थियों का कहना है कि अगर परीक्षा मेंPTऔरMAINSका नया प्रयोग करना है तो इसेTRE-5 से लागू किया जाए. वहीं,इस पूरे मामले पर बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने विभाग की भूमिका को लेकर स्थिति स्पष्ट की है.

दरअसल,शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी दो दिवसीय गोपालगंज दौरे पर थे. इसी दौरानTRE-4 परीक्षा के पैटर्न को लेकर अभ्यर्थियों की मांग औरPT-MAINSव्यवस्था से जुड़े सवाल पर शिक्षा मंत्री से सवाल किया गया.

अभ्यर्थियों का कहना है किTRE-1, TRE-2 औरTRE-3 की तरह हीTRE-4 की परीक्षा भी आयोजित की जानी चाहिए. छात्रों का तर्क है कि अगरPTऔरMAINSजैसी नई व्यवस्था लागू करनी है या परीक्षा को लेकर किसी तरह का नया प्रयोग करना है,तो उसेTRE-5 से लागू किया जाए.

इस पर शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा कि परीक्षा का पैटर्न तय करना शिक्षा विभाग के अधिकार क्षेत्र का विषय नहीं है. उन्होंने स्पष्ट किया कि शिक्षा विभाग इस प्रक्रिया में केवल अधियाची विभाग की भूमिका में है.

शिक्षा मंत्री ने बताया कि विभाग की ओर से जो अधियाचना भेजी जानी थी,वह भेज दी गई है. अब परीक्षा आयोजित करने और परिणाम जारी होने के बाद शिक्षा विभाग की भूमिका नियुक्ति पत्र जारी करने की होगी.

यानीTRE-4 परीक्षा किस पैटर्न पर होगी, PTऔरMAINSहोगा या नहीं,इस फैसले में शिक्षा विभाग की सीधी भूमिका नहीं है. शिक्षा मंत्री ने साफ किया कि विभाग को जो जिम्मेदारी दी गई है,उसके तहत अधियाचना भेजने का काम पूरा कर दिया गया है और रिजल्ट मिलने के बाद नियुक्ति की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी.

गोपालगंज से नमो नारायण मिश्र की रिपोर्ट ---