JHARKHAND NEWS : आज से तीन दिवसीय झारखंड दौरे पर रहेंगे के.राजू,कई कार्यक्रम में करेंगे शिरकत

Edited By:  |
jharkhand news

रांची:झारखंड में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से झारखंड कांग्रेस के प्रभारी के.राजू आज से 13 मार्च तक तीन दिवसीय झारखंड दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वे रांची, खूंटी, जमशेदपुर और पूर्वी सिंहभूम में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होकर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा करेंगे.

तीन दिवसीय दौरे के पहले दिन यानी आज वे रांची पहुंचने के बाद खूंटी जिले के तोरपा प्रखंड में आयोजित ब्लॉक संवाद कार्यक्रम में भाग लेंगे और कार्यकर्ताओं को संगठन मजबूत करने के लिए मार्गदर्शन देंगे. इसी दिन शाम को रांची स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित दावत-ए-इफ्तार कार्यक्रम में भी वे शिरकत करेंगे.

कांग्रेस प्रभारी के.राजू12 मार्च को जमशेदपुर में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करेंगे. जबकि, 13 मार्च को वे पूर्वी सिंहभूम के गुड़ाबांदा में ब्लॉक संवाद कार्यक्रम में भाग लेने के बाद रांची लौटने के बाद सीधा हैदराबाद रवाना होंगे.