बोकारो : गैंगस्टर प्रिंस खान ने बड़े व्यवसायी सुरेश सिंह से मांगी रंगदारी,विदेश से भेजा धमकी भरा पत्र
बोकारो:गैंगस्टर प्रिंस खान अब विदेश में बैठकर भी आपराधिककघटना को अंजाम देने की कोशिश कर रहा.पैसे की वसूली करने वाला कुख्यात प्रिंस खान बोकारो में भी धमकी देकर पुलिस को खुलेआम चुनौती दे रहे. प्रिंस खान ने बोकारो के एक बड़े उद्योगपति सुरेश सिंह को धमकी दी है. सुरेश सिंह औद्योगिक बालीडीह क्षेत्र में बीएमडब्ल्यू कंपनी का काम करते हैं.
प्रिंस खान ने रंगदारी की मांग की है. रंगदारी नहीं देने पर साइड पर बम से उड़ाने की धमकी दी है.हालांकि, इस मामले पर बोकारो एसपी हरविंदर सिंह ने कहा कि जांच में अभी तक कुछ भी सामने नहीं आया है. पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है. कोई भी अपराधी बख्शा नहीं जाएगा.
वहीं, प्रिंस खान ने धनबाद एसपी को भी धमकी देते हुए कहा कि फहीम खान और मेरे बीच में अगर एसएसपी आते हैं तो चुन-चुन कर धनबाद के डॉक्टर को गोली मारने का काम करेंगे. प्रिंस खान ने पुलिस को साफ लफ्जों में कहा कि मेरे गुर्गे को गोली मारने पर अंजाम बुरा होगा.





