JHARKHAND NEWS : रांची एयरपोर्ट समेत देश के सभी हवाई अड्डों पर 15 जून को मनाई जाएगी यात्री सुविधा दिवस
Edited By:
|
Updated :13 Jun, 2026, 04:29 PM(IST)
रांची : भारत के सभी एयरपोर्ट पर 15 जून को यात्री सुविधा दिवस मनाई जाएगी. यात्रियों की सुविधा को बढ़ाना और यात्रा को सुगम बनाने के लिए यह दिवस मनाया जाता है. जो भी यात्री यात्रा करेंगे उस दिन उनको एक विशेष अनुभव होगा. उस दिन बहुत से कार्यक्रम होने वाले हैं. सबसे पहले यात्री को तिलक लगाया जाएगा, रंगोली बनाई जाएगी, पौधों का वितरण होगा, ब्लड डोनेशन, हेल्थ चेकप और नेत्र जांच होगा, वृक्षारोपण का भी कार्य होगा.
यात्रियों के साथ मिल कर झारखंड की संस्कृति से जुड़ी सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे. टर्मिनल के अंदर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे. यात्रियों के लिए सेल्फी प्वाइंट पीएम नरेंद्र मोदी के साथ मनाए गए हैं12वर्ष में हम कैसे आगे बढ़े हैं इसकी प्रदर्शनी एयरपोर्ट पर देखने को मिलेगी.