JHARKHAND NEWS : CM हेमन्त सोरेन ने हॉकी कोच प्रतिमा बरवा के असामयिक निधन पर किया दुःख व्यक्त

Edited By:  |
jharkhand news

NEWS DESK : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने झारखण्ड समेत देश को कई प्रतिभाशाली अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी देने वाली हॉकी कोच प्रतिमा बरवा के असामयिक निधन पर दुःख व्यक्त किया है.

मुख्यमंत्री ने कहा झारखण्ड की मेहनतकश बेटियों की आदर्श थीं प्रतिमा जी.उनका निधन झारखण्ड ही नहीं देश के हॉकी जगत के लिए भी अपूरणीय क्षति है. मुख्यमंत्री ने मरांग बुरु से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की इस विकट घड़ी को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है.

सीनियर रिपोर्टर संतोष कुमार की रिपोर्ट--