JHARKHAND NEWS : JSSC-JPSC आंदोलन की जीत के बाद धनबाद लौटे कुश महतो का जोरदार स्वागत
Edited By:
|
Updated :19 Aug, 2026, 12:37 PM(IST)
JSSC-JPSC आंदोलन की जीत के बाद छात्र नेता कुश महतो के धनबाद लौटने पर छात्रों और समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत बाघमारा के तेतुलमारी शक्ति चौक में किया। समर्थकों ने माला पहनाकर और गुलाल लगाकर कुश महतो का स्वागत किया।
इस दौरान कुश महतो ने कहा कि झारखंड सरकार का जो एटीट्यूड और घमंड था, वह छात्र शक्ति के सामने नतमस्तक हो गया। उन्होंने कहा कि जब पक्ष और विपक्ष मौन थे, तब छात्रों ने अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरकर संघर्ष किया।
कुश महतो ने आंदोलन में शामिल छात्रों और समर्थकों का आभार जताते हुए कहा कि यह जीत छात्र एकता और संघर्ष की जीत है।