Hindi News / सूर्य मंदिर, सिदगोड़ा में आज़ादी का 80वां जश्न: पूर्व सीएम रघुवर दास ने...

JHARKHAND NEWS : सूर्य मंदिर, सिदगोड़ा में आज़ादी का 80वां जश्न: पूर्व सीएम रघुवर दास ने किया ध्वजारोहण

Edited By:  |
jharkhand news

आज पूरा देश आज़ादी की 80वीं वर्षगांठ बड़े उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मना रहा है। इसी कड़ी में जमशेदपुर के सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर प्रांगण में एक भव्य और गरिमापूर्ण आयोजन किया गया, जहां झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने ध्वजारोहण किया।

इस अवसर पर पूरा प्रांगण 'भारत माता की जय' और 'वंदे मातरम्' के नारों से गूंज उठा।

समारोह में भारतीय जनता पार्टी के तमाम नेता, समर्पित कार्यकर्ता और स्थानीय विद्यालयों के सैकड़ों छात्र-छात्रएं पूरी ऊर्जा के साथ शामिल हुए। सभी ने मिलकर तिरंगे को सलामी दी और राष्ट्रगान गाकर देश के प्रति अपनी अटूट निष्ठा दोहराई। बच्चों का उत्साह इस कार्यक्रम में विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।

इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने देश के स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया। उन्होंने कहा—

"देश की आज़ादी के लिए अनगिनत महापुरुषों और वीर सपूतों ने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है। उन्हीं के महान त्याग, तपस्या और संघर्ष के कारण आज हम सब खुली हवा में आज़ादी की सांस ले रहे हैं।"

उन्होंने युवाओं और नागरिकों से देश की एकता, अखंडता और विकास के संकल्प को और अधिक मजबूत करने का आह्वान किया।