JHARKHAND NEWS : धनबाद में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, सीआरपीएफ की प्लाटून प्रथम
धनबाद जिले में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। मुख्य समारोह धनबाद के गोल्फ ग्राउंड स्थित रणधीर वर्मा स्टेडियम में आयोजित हुआ, जहां उपायुक्त आदित्य रंजन ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के दौरान राष्ट्रीय गान के साथ पूरा स्टेडियम देशभक्ति के रंग में रंग गया।
समारोह में जिले के वरीय पुलिस अधीक्षक समेत तमाम प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, जवान और विभिन्न सुरक्षा बलों के जवान मौजूद रहे। ध्वजारोहण के बाद उपायुक्त ने परेड का निरीक्षण किया और जवानों की सलामी ली। वही अपने संबोधन में उपायुक्त आदित्य रंजन ने जिले में चल रही विभिन्न विकास योजनाओं और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने जिले के विकास और प्रशासन की प्राथमिकताओं को भी साझा किया। वही परेड में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्लाटून को सम्मानित किया गया। परेड में पहला स्थान सीआरपीएफ की बटालियन, दूसरा स्थान एनसीसी की बटालियन और तीसरा स्थान जिला पुलिस की बटालियन ने हासिल किया। इसके अलावा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिस पदाधिकारी और जवानों को भी सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान स्वतंत्रता सेनानियों और देश के लिए बलिदान देने वाले वीरों को नमन करते हुए देश की एकता, अखंडता और विकास के संकल्प को दोहराया गया।





