JHARKHAND NEWS : CEO कार्यालय में राज्य स्तरीय "Digital Creators' Meet 2026" 27 जून को होगा आयोजित
रांची: मतदाता जागरुकता एवं लोकतांत्रिक सहभागिता को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से राज्य स्तरीय "Digital Creators' Meet 2026"का आयोजनमुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय मेंआगामी27जून को होगा. इस कार्यक्रम की थीम "Digital Voices for an Informed Democracy"निर्धारित की गई है.
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय का "डिजिटल क्रिएटर मीट2026"कार्यक्रम एक विशेष पहल है जिसके जरिए झारखंड के ऐसे डिजिटल क्रिएटर्स,सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स,ब्लॉगर,वीडियो ब्लॉगर एवं स्टोरीटेलर्स को एक साझा मंच प्रदान किया जाएगा,जो डिजिटल माध्यमों के जरिए समाज में सकारात्मक बदलाव और जन-जागरूकता के लिए कार्य कर रहे हैं. इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम सहित निर्वाचन संबंधी प्रमाणिक एवं सत्यापित जानकारी के प्रसार,भ्रामक सूचनाओं के निराकरण तथा जागरूक एवं जिम्मेदार डिजिटल संवाद को बढ़ावा देना है.
कार्यक्रम में भाग लेने के लिए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के ऑफिसियल वेबसाइट,ऑफिसियल सोशल मीडिया पेज पर गूगल लिंक उपलब्ध कराए जाएंगे जिसमें वांछित विवरण भरकर सभी डिजिटल क्रिएटर भाग ले सकेंगे. यह कार्यक्रम27जून2026 (शनिवार) को दोपहर3:00बजे से शाम5:00बजे तक मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी,झारखंड के कार्यालय,रांची में आयोजित होगा. कार्यक्रम में80चयनित प्रतिभागियों को आमंत्रित किया जाएगा,प्रतिभागियों का चयन उनके डिजिटल रीच,प्रमाणिक प्रोफाइल,गुणवत्तापूर्ण कंटेंट तथा सकारात्मक सामाजिक प्रभाव के आधार पर किया जाएगा. वहीं,अन्य इच्छुक क्रिएटर्स ऑनलाइन माध्यम से भी कार्यक्रम से जुड़ सकेंगे.
कार्यक्रम में भाग लेने के इच्छुक डिजिटल क्रिएटर्स एवं कंटेंट क्रिएटर्स से अनुरोध किया गया है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर पंजीकरण कर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें. पंजीकरण की अंतिम तिथि25जून2026निर्धारित की गई है.
रांची से राजीव मोहन श्रीवास्तव की रिपोर्ट--